المشاركات

*थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

योगेंद्र नाहर


*थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही* 



*झाबुआ पुलिस का जुए के विरुद्ध बड़ा प्रहार: दो अलग-अलग स्थानों से कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹10,700 नगद व 03 मोबाइल जप्त*

पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक *श्री आर सी भास्करे* के नेतृत्व में 

*पुलिस टीम द्वारा दो पृथक-पृथक स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।*

*प्रथम कार्यवाही (किशनपुरी सब्जी मंडी ):*

दिनांक 22.08.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी किशनपुरी झाबुआ में चार व्यक्ति ताश के पत्तों पर अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर  जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चारों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. सद्दाम पिता मोहम्मद बागवान, उम्र 32 साल, निवासी कालिदास मार्ग, झाबुआ।
2. शहजाद पिता अब्दुल मजीद बागवान, उम्र 34 साल, निवासी कालिदास मार्ग, झाबुआ।
3. आविद उर्फ अज्जू पिता अब्दुल अजीज बागवान, उम्र 28 साल, निवासी कालिदास मार्ग, झाबुआ।
4. तबरेज पिता फारुख गनी, उम्र 31 साल, निवासी सुभाष मार्ग, झाबुआ।
*जप्त मशरूका: ₹1,700 नगद एवं ताश के पत्ते।*

वैधानिक कार्यवाही: अपराध क्रमांक *781/2026*, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध।

*द्वितीय कार्यवाही (ग्राम रंगपुरा):*

दिनांक 22.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम रंगपुरा में एक खेत में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे। पुलिस घेराबंदी में 02 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. नितेश पिता श्यामसिंह सोलंकी, उम्र 42 साल, निवासी हुडा मोहल्ला, झाबुआ।
2. शकील पिता गफ्फार खान, उम्र 35 साल, निवासी मारुति नगर, झाबुआ।

*जप्त मशरूका*
 ₹9,000 नगद, 03 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते।

वैधानिक कार्यवाही: अपराध क्रमांक *780/2026* धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज।

*इस प्रकार दोनों कार्यवाहियों में कुल 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹10,700 नगद व 03 मोबाइल जप्त किए गये।*

जिले में जुआ, सत्ता, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध झाबुआ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर पर आपकी राय