المشاركات

विश्व कल्याण की भावना से 7,लाख मंत्रों का किया जाप

योगेंद्र नाहर


*विश्व कल्याण की भावना से 7,लाख मंत्रों का किया जाप*

*नव दिवसीय श्री नमस्कार महामंत्र की पूर्णहुति पर* 

*आराधकों का बहुमान*  *सेवा भावियों का किया सम्मान पिछले* 

 *48 वर्षों से निरंतर भंडारी परिवार द्वारा आयोजित श्री नवकार महामंत्र आराधना में इस वर्ष भी 40,आराधकों द्वारा 7 लाख से अधिक श्री नवकार मंत्रो के जाप किये गये*


*झाबुआ विश्व पूज्यनीय, प्रातः स्मरणीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य,पुण्यसम्राट, राष्ट्रसंत, युगप्रभावकाचार्य *श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.* की आज्ञानुवर्तिनी तपस्वीरत्ना सा. श्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या,*सरल स्वभावी,मात्र हदया पू. सा. श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा* आदि ठाणा 7 की पावन मंगलकारी निश्रा में झाबुआ चातुर्मास के अंतर्गत दिनांक20/8/2026,से दिंनांक 28/8/2026 तक श्री नमस्कार महामंत्र आराधना का भव्य ऐतिहासिक आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए अ भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परिषद के मिडिया प्रभारी नवकार महामंत्र जाप संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ में चातुर्मासार्थ विराजित परम पूज्य मातृहदया साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी महाराज साहेब की पावनकारी निश्रा में 40,नमस्कार आराधक भक्तों द्रारा, श्री नमस्कार महामंत्र की आराधना इस वर्ष भी श्री बाबन जीनालय परिसर में साध्वीश्री अविचल दृष्टा श्री जी आदि थाणा सात की पावन निश्रा में हुए विविध धार्मिक आयोजन  के साथ सांनंद सम्पन्न हुई 


भंडारी परिवार द्वारा अपनी धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्री नवकार महामंत्र की नौ दिवसीय आराधना का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। मातुश्री वालीबाई समीरमलजी भंडारी की स्मृति में आयोजन इस वर्ष भी आराधना  भंडारी परिवार द्वारा निरंतर श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण के साथ इस आराधना का आयोजन किया गया 


इस नव दिवसीय इस आराधना में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं आराधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 40 आराधकों ने सामूहिक रूप से 7 लाख से अधिक नवकार महामंत्र के जाप कर आध्यात्मिक साधना का लाभ प्राप्त किया। पूरे नौ दिनों तक आराधना स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा नवकार महामंत्र की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।


पूज्य साध्वीजी भगवंत की पावन निश्रा में नौ दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें प्रति दिन 20,नवकार माला का जाप के साथ देव-वंदन,प्रतिक्रमण ,68 तीर्थं की भाव यात्रा, के साथ पूजन, वंदन, आरती एवं अन्य धार्मिक आयोजन  भी हुए, इस अवसर पर पूज्य साध्वीजी भगवंत के सानिध्य में प्रेरणादायी प्रवचनों से आराधकों के साथ श्री संघ के उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, संयम एवं नवकार महामंत्र की महिमा को समझने का अवसर मिला।


आराधना के दौरान भंडारी परिवार द्वारा गुरु तप के तपस्वियों एवं नवकार आराधकों के लिए अत्यंत सेवा भावना एवं आत्मीयता के साथ एकाशना एवं अन्य धार्मिकआयोजनों की श्रेष्ठ व्यवस्थाएं की गईं। नौ दिनों तक आराधकों की सेवा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


पारणा एवं पूर्णाहुति पर हुआ बहुमान


नौ दिवसीय श्री नवकार महामंत्र आराधना की पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन एवं पारणा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी आराधकों एवं नौ दिनों तक विभिन्न रूपों में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सेवाभावी महानुभावों का बहुमान किया गया।


भंडारी परिवार की ओर से आराधकों, तपस्वियों, साध्वीजी भगवंत एवं समस्त सहयोगी महानुभावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी अनुमोदना की गई तथा प्रभावना वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने नौ दिवसीय आराधना के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।



चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी ने कहा कि नवकार महामंत्र आराधना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार एवं समाज को धर्म, भक्ति, सेवा और संस्कारों से जोड़ने वाली आध्यात्मिक परंपरा है। पिछले 48 वर्षों से इस परंपरा का निर्विघ्न रूप से आयोजन होना भंडारी परिवार के लिए गौरव एवं परम सौभाग्य का विषय है।में आशा करता हूँ की भंडारी परिवार भविष्य में भी इसी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ इस धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित रहेगा ।


नौ दिवसीय आराधना के समापन पर उपस्थित सभी साधर्मिक बंधुओं, आराधकों, तपस्वियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति भंडारी परिवार ने हृदय से कृतज्ञता एवं अनुमोदना व्यक्त की श्री नमस्कार महामंत्र की आराधना की पूर्णाहुति परआयोजक भंडारी परिवार,समस्त आराधकों एवं सेवा देने वाले स्वयं सेवकों का चातुर्मास समिति, परिषद परिवार एवं आराधकों की और से बहुमान किया गया आभार निखिल भंडारी की और से व्यक्त किया गया

ख़बर पर आपकी राय