झाबुआ जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविरों का होगा आयोजन

योगेंद्र नाहर

झाबुआ जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविरों का होगा आयोजन

झाबुआ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड, नीमच द्वारा जिले के शिक्षित ग्रामीण एवं शहरी बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा सैनिक भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

जिले में छह दिवसीय भर्ती शिविरों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत रानापुर, 16 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत रामा, 17 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत पेटलावद, 20 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत थांदला, 21 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत मेघनगर तथा 22 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत झाबुआ में भर्ती शिविर आयोजित होंगे।


भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नीमच में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें देश के विभिन्न औद्योगिक एवं प्रतिष्ठित संस्थानों तथा महत्वपूर्ण स्थलों, जैसे लाल किला (दिल्ली), पीथमपुर, भोपाल, मण्डीदीप, दैनिक भास्कर कार्यालय, महाकाल मंदिर (उज्जैन), खजुराहो मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, सांची स्तूप, ताजमहल (आगरा), ग्वालियर किला, एसबीआई एवं आईडीबीआई बैंक सहित अन्य संस्थानों में सुरक्षा सैनिक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश एवं गुजरात सहित विभिन्न राज्यों में 18,000 से 22,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।


चयनित अभ्यर्थियों को भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, वेतन वृद्धि, पदोन्नति एवं बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्र कर्मचारियों के दो बच्चों को देहरादून स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल में अध्ययन का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

भर्ती हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर लंबाई होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हों। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीयन हेतु 350 का प्रॉस्पेक्टस शुल्क ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.ssciindia.com पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा मोबाइल नंबर 7089869892 एवं 6261092834 पर संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर पर आपकी राय