المشاركات

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

योगेंद्र नाहर


 उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण ने किया  टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।



झाबुआ। झाबुआ  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उल्लास एक अभिनव प्रयोग के के अंतर्गत एक दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे तहसील की टीम थांदला पेटलावद झाबुआ के न्यायाधीश एवं  अधिवक्ता, कर्मचारियों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।

न्यायाधीश एवं  अधिवक्ता, कर्मचारियों सहित कुल आठ टीमों ने प्रतियोगिता मे लिया भाग लिया।

जिसमे  लायर्स किंग, बार फायटर्स,  खाकी किंग, न्यायालय  सारथी, नाइट रायडर्स टाइगर्स, लीगल हिटर पेटलवद, आरसीटी थान्दला, विधि वारयर्स  टीमों ने हिस्सा लिया जिसमे सभी मैच 6 अवर के थे दो सेमी फाइनल और एक फ़ाइनल मैच हुआ जिसमे खिलाड़ियों का  परिचय जिला एवं सत्र न्यायधीश  महोदया श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी ने प्राप्त किया।

ट्रॉफी का अनावरण 

जिला एवं सत्र न्यायधीश  महोदया श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं  न्यायधीशगणो, वरिष्ठ  अधिवक्ता दिनेश  सक्सेना,झाबुआ  जिला बार  अध्यक्ष  बाबू अग्निहोत्री जी,नामदेव  आचार्य, डोसी जी अधिवक्तागणो ने मिलकर ट्रॉफी का अनावरण किया।

आरसीटी थांदला  ने लायर्स किंग को हराकर जीता फ़ाइनल मुकाबला

लायर्स किंग और आरसीटी थांदला  के बिच खेला गया फाइनल मुकाबला  जिसमे  आरसीटी थांदला ने जीत प्राप्त की न्यायाधीशगणो  एवं वरिष्ठ  अधिवक्ता साथियों द्वारा विजेता टीम को ट्राफी मेन ऑफ़  द  मैच  वाले  खिलाड़ियों को  सम्मान राशि  दे कर सम्मानित किया गया।

सेल्फी पॉइंट पर  अधिवक्ताओ ने ली  अपनी खूबसूरत  सेल्फी 

उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण ने एक सेल्फी पॉइंट  लगाया जिसमे अधिवक्तागणो  ने अपनी खूबसूरत  सेल्फिया ली।


ख़बर पर आपकी राय