*31/08/2026 से प्रारंभ होगा त्रिदिवसीय भक्ति महोत्सव*
*द्वि शताब्दी श्री राजेन्द्रसुरी गुरु तप अनुमोदनार्थ होगा आयोजन*
*झाबुआ
विश्व पूज्यनीय, प्रातः स्मरणीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य,पुण्यसम्राट, राष्ट्रसंत, युगप्रभावकाचार्य *श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.* की आज्ञानुवर्तिनी तपस्वीरत्ना सा. श्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या,*सरल स्वभावी,मात्र हदया पू. सा. श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा* आदि ठाणा 7 की पावन मंगलकारी निश्रा में झाबुआ चातुर्मास के अंतर्गत दिनांक,30/7/2026,से दिंनांक 2/9/2026 तक श्री प्रभु राजेन्द्रसुरी तप आराधना का भव्य ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए अ भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं परिषद के मिडिया प्रभारी नवकार महामंत्र जाप संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ में चातुर्मासार्थ विराजित परम पूज्य मातृहदया साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी महाराज साहेब की पावनकारी निश्रा में अनेको धार्मिक आयोजन श्री संघ, चातुर्मास समीती, एवं परिषद परिवार द्वारा आयोजित किये जा रहे है इसी कडी में द्वि शताब्दी श्री राजेन्द्रसुरी गुरु तप के अनुमोदनार्थ त्रिदिवसीय भक्ती महोत्सव का आयौजन
दिनांक 31/8/2026,से किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस सोमवार को प्रात:नौ बजे से संयम वंदनावली,(संवेदना)दोपहर दो बजे श्री आदिनाथ पंच कल्याणक पुजन एवं रात्रि प्रतिक्रमण पश्चात चोविशी ,मेहंदी सांझी(तंबोला)
दिनांक ,1/9/2026,मंगलवार को अष्टप्रकारी पुजन,श्री अभिधान राजेन्द्रकोष वधामना,श्रेणिकतप,प्रभु राजेन्द्रसुरी तप के तपस्वीयों का वधामना एवं पादप्रक्षालन,
दोपहर,दो बजे से संगीतमय श्री प्रभु राजेन्द्र सूरी गुरुदेव की महापुजन एवं रात्रि भक्ती प्रख्यात विधि कारक,संगीतकार हर्षद जैन एवं महावीर जैन उन्हेल द्वारा
महोत्सव के अंतीम दिवस दिनांक,2/9/2026,बुधवार को प्रात:7:45,बजे से तपस्वियों के पारणे लाभार्थि राजेन्द्र जी राकेशजी,श्रेयसजी मेहता परिवार द्वारा,प्रात:9:30,बजे वरघोड़ा,(जुलुस)प्रात:10:30,बजे से प्रवचन एवं तपस्वियों का बहुमान ,12:39,बजे श्री संघ का साधर्मिक वात्सल्य,एवं दोपहर दो बजे से पुण्य सम्राट श्रीमद्व विजय जयंतसेन सुरीस्वर जी महाराजा की पुजन आरती के पश्चात त्रिदिवसीय भक्ती महोत्सव का समापन होगा चातुर्मास समिती के सचिव पंकज कोठारी एवं अध्यक्ष प्रमोद भंडारी द्वारा श्री संघ के सदस्यों से त्रिदिवसीय कार्यक्रमो में अधिक से अधिक की संख्या में पधारकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है
