المشاركات

झाबुआ जिले के फोटोग्राफरों द्वारा #रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। यह पहल विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर की जा रही है और इसे देश-विदेश में मानवीय कार्यों के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा।

योगेंद्र नाहर

 #झाबुआ:  झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय सेवाओं के क्रम में #19_अगस्त_2026 को  अम्बा पैलेस के शुभ घड़ी सभागृह हॉल नंबर 4 , झाबुआ में झाबुआ  जिले के4 फोटोग्राफरों द्वारा #रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। 



    यह पहल विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर की जा रही है और इसे देश-विदेश में मानवीय कार्यों के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा।

    वर्ष 2019 से स्थापित एसोसिएशन के सदस्य न केवल पेशेवर रूप से तस्वीरें  बनाते हैं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। 

   झाबुआ, कल्याणपुरा, रायपुरिया, पेटलावद, सारंगी, थांदला, बामनिया, मेघनगर, पिटोल, रम्भापुर,  पारा व रानापुर के सक्रिय सदस्यों ने पिछली वर्षों में अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है ।

   बिना  किसी प्रचार के गरीब बच्चों को सम्मानित भोज करवाया उनके परिवार  के सदस्यों को साथ स्थानीय कपड़े की दुकान पर ले जाकर उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े दिलवाए  ख़ास बात यह की किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रसंग की तस्वीर साझा नहीं की, चिकित्सकों व पुलिस मित्रों का सम्मान, अस्पतालों में फल व बिस्किट वितरण, वृक्षारोपण व पौधों की देखभाल तथा जरूरतमंदों के लिए नियमित रक्तदान जैसे कई सराहनीय कार्यक्रम किए गए।


इस वर्ष की मुख्य रूपरेखा:

आयोजन: सामूहिक रक्तदान शिविर

तिथि: 19 अगस्त 2026 (विश्व फोटोग्राफी दिवस)

स्थान: अम्बा पैलेस के शुभ घड़ी सभागृह हॉल नंबर 4 ,

आयोजक: झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन (झाबुआ, कल्याणपुरा, रायपुरिया, पेटलावद, सारंगी, थांदला, बामनिया, मेघनगर, पिटोल, रम्भापुर, झाबुआ पारा, रानापुर के समस्त सदस्य)


#उद्देश्य: रक्तदान के माध्यम से जीवन रक्षक योगदान, सामूहिक समाजसेवा का संदेश फैलाना और फोटोग्राफी के माध्यम से सामाजिक संवेदनशीलता को उजागर करना

 

#सम्मान: झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन  इस वर्ष एक ऐसी विभूति का सम्मान कर रहा हे जो फोटोग्राफी के प्रति अपनी  खाश रुची रखते हे, वे अपने परिवार और  समाजिक कार्यक्रमों में अन्य उपहार देने की अपेक्षा  उनसे जुड़े फ़ोटो फ्रेम के रूप में सम्मान प्रदान करते हे।

उनका यह अनूठा व्यवहार समाज में फोटोग्राफी के महत्व को उजागर करता हे ।    आपको जान कर हैरानी होगी की उनके संग्रह में सैकड़ों तस्वीर प्रेरणा हे अपनी यादों को जीवंत रखने का उनकी यह संवेदनशीलता ओर कला के प्रति प्रेम सम्पूर्ण मानव समुदाय के लिए प्रेरणा स्त्रोत हे ।


संदेश

"फोटोग्राफी सिर्फ दृष्टि नहीं, संवेदना है। हमारा लक्ष्य कला के जरिए समाज में बदलाव लाना और जरूरतमंदों के लिए वास्तविक मदद पहुंचाना है।"


ख़बर पर आपकी राय