बारिश के चलते सूरत, वापी, मुंबई जाने वाली ट्रेन मे ट्रैक पर फंसे यात्रियों के लिये  के लिए रोटरी क्लब 'मेन' ने की विशेष व्यवस्था, स्वल्पाहार एवं पेयजल के किए इंतजाम, यात्रियों से की चर्चा।

योगेंद्र नाहर

 

 बारिश के चलते सूरत, वापी, मुंबई जाने वाली  ट्रेन मे ट्रैक पर फंसे यात्रियों के लिये  के लिए रोटरी क्लब 'मेन' ने की विशेष व्यवस्था, स्वल्पाहार एवं पेयजल के किए इंतजाम, यात्रियों से की चर्चा।




झाबुआ। महाराष्ट्र के मुंबई एवं गुजरात के सूरत, वापी में अत्यधिक वर्षा के चलते इसका असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ रहा है। बीती रात एवं तड़के सुबह हुई अत्यधिक बारिश के चलते महाराष्ट्र के मुंबई एवं गुजरात के सूरत, वापी होकर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को रतलाम से बड़ौदा के बीच रोका जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री घंटों तक परेशान हो रहे हैं और रेलवे ट्रैक पर धरना-प्रदर्शन जैसी नौबत भी आ रही है।

इसी बीच रेलवे के अधिकारी कविश गौतम द्वारा रोटरी क्लब मेन झाबुआ के डिस्ट्रिक्ट इवेंट चेयरमैन उमंग सक्सेना एवं वरिष्ठ रोटेरियनों से संपर्क किया गया और यात्रियों के लिए स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था करने हेतु अनुरोध किया गया।

जिस पर रोटरी क्लब मेन के वरिष्ठ रोटेरियन उमंग सक्सेना, अध्यक्ष डॉ. अंकित गुप्ता आदि ने मेघनगर से रतलाम के बीच थांदला रोड, बामनिया आदि रेलवे स्टेशनों एवं अप ट्रैक पर पहुंचकर रेलवे यात्रियों के लिए फल, बिस्किट, समोसे, कचोरी, पोहा आदि की व्यवस्था की। साथ ही यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल के भी इंतजाम किए गए।

करीब 350 से अधिक यात्रियों के लिए रोटरी क्लब मेन द्वारा यह व्यवस्था मेघनगर से वरिष्ठ रोटेरियन विनोद बाफना एवं थांदला से वरिष्ठ वाहिदुल्ला खान, एडवोकेट विकास भूरिया, रशीद खान, शहजादभाई आदि के विशेष सहयोग से की गई।

इस दौरान रोटरी क्लब मेन के पदाधिकारी उमंग सक्सेना एवं डॉ. अंकित गुप्ता आदि ने यात्रियों से चर्चा करते हुए यात्रा में हो रही देरी और उन्हें आ रही समस्याओं पर बातचीत की तथा भोजन-पानी संबंधी समस्त व्यवस्थाएं करवाईं।

इसके लिए रेलवे प्रशासन एवं यात्रियों ने रोटरी क्लब मेन और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बर पर आपकी राय